बेंगलुरु की यूथ फोटोग्राफिक सोसाइटी ने 44वें नेशनल फोटोग्राफी सैलून की शुरुआत की

युथ फोटोग्राफिक सोसाइटी (YPS) बेंगलुरु ने अपनी 44वीं राष्ट्रीय स्तर की फोटोग्राफी सैलून प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आधिकारिक रूप से शुरू कर दी हैं। यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के फोटोग्राफरों के लिए खुली है और इसे भारत में फोटोग्राफी कला को नियंत्रित करने वाले राष्ट्रीय संगठन, फेडरेशन ऑफ इंडियन फोटोग्राफी के आधिकारिक संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है।