सोनीपत और दिल्ली पुलिस की अहम बैठक, अपराध रोकने और आपसी सहयोग बढ़ाने पर बनी रणनीति

Kittu Kumari31 August 20261 min read251 viewsNCR
सोनीपत और दिल्ली पुलिस की अहम बैठक, अपराध रोकने और आपसी सहयोग बढ़ाने पर बनी रणनीति

सोनीपत और दिल्ली पुलिस के बीच अपराध रोकने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त ममता सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया गया। इस बैठक में सोनीपत और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने अपराधियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चर्चा की।

बैठक के दौरान अंतरराज्यीय अपराधों की रोकथाम, वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर विस्तार से बात की गई। अधिकारियों ने दोनों राज्यों की पुलिस के बीच सूचनाओं के तेजी से आदान-प्रदान और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए लगातार तालमेल को बेहद जरूरी बताया।

अपराध नियंत्रण के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने और आवश्यकतानुसार संयुक्त कार्रवाई करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सोनीपत-दिल्ली क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए भविष्य में भी ऐसा आपसी समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment