एनसीआर में लगेंगे 775 एएनपीआर कैमरे, अनिल विज ने दी जानकारी

Kittu Kumari15 September 20261 min read14 viewsNCR
एनसीआर में लगेंगे 775 एएनपीआर कैमरे, अनिल विज ने दी जानकारी

एनसीआर में परिवहन विभाग द्वारा ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन यानी एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस योजना की जानकारी दी है। इस योजना के पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर जिलों में कुल 775 कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इस प्रस्ताव को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है और इस पर लगभग 41 करोड़ 74 लाख रुपये खर्च होंगे।

किन जिलों में कितने कैमरे लगेंगे

परिवहन मंत्री ने मंगलवार को बताया कि गुरुग्राम में 249, सोनीपत में 215, झज्जर में 195 और फरीदाबाद में 116 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे। यह पूरा काम वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। प्रदेश में कुल लगभग 2,780 एएनपीआर कैमरे लगाने की आवश्यकता है, जिनमें से पहले चरण में इन चार जिलों में 775 कैमरे लगाए जा रहे हैं।

पुराने वाहनों की होगी पहचान

इन कैमरों को एनसीआर क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर लगाया जाएगा ताकि जीवन-अवधि पूरी कर चुके वाहनों की पहचान की जा सके और पर्यावरणीय मानकों की पालना सुनिश्चित हो सके। कैमरों की स्थापना का यह कार्य 30 सितंबर, 2026 तक पूरा किया जाना है। इसके बाद एक अक्टूबर, 2026 से हरियाणा में तय उम्र पूरी कर चुके पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं की जाएगी।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment