मुकेश अंबानी ने दिल्ली के लुटियंस जोन में 350 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान बंगला

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नई दिल्ली के पॉश लुटियंस जोन में एक शानदार बंगला खरीदा है। यह सौदा 350 करोड़ रुपये (करों को छोड़कर) में हुआ है। पृथ्वीराज रोड पर स्थित इस प्राइम प्रॉपर्टी की डील जुलाई 2026 के आखिर में पक्की हुई थी। इस डील की जानकारी सामने आने के बाद रियल एस्टेट बाजार में इसकी काफी चर्चा हो रही है।
कंपनी ने इस बात स्पष्ट किया है कि यह बंगला अंबानी परिवार के रहने के लिए नहीं है। रिलायंस इस संपत्ति का इस्तेमाल कॉर्पोरेट गेस्ट हाउस के तौर पर करेगी। राष्ट्रीय राजधानी आने वाले कर्मचारियों को ठहराने के लिए इस जगह का उपयोग किया जाएगा। यह सौदा सिंगापुर के कारोबारी भूपेंद्र कुमार मोदी (डॉ. एम. के. मोदी) से किया गया है।
डॉ. मोदी को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ कई बिजनेस पार्टनरशिप करने के लिए 'इंडियास जेवी किंग' भी कहा जाता है। वह 2012 में सिंगापुर की नागरिकता लेकर वहां बस गए थे। इस हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी डील की खबरें अगस्त 2026 के आखिर में सामने आईं। दैनिक भास्कर दैनिक भास्कर समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सौदा अनंत अंबानी के फैमिली ऑफिस के जरिए किया गया है।