नई दिल्ली में 18 सितंबर को आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री पूरे देश में शुरू हो गई है। दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के एप्पल स्टोर पर सुबह-सुबह ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव और बेंगलुरु के एप्पल स्टोर के बाहर भी नए आईफोन खरीदने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगीं। देशभर में एप्पल स्टोर्स के बाहर ग्राहकों का भारी उत्साह देखा गया।
बेंगलुरु में राहुल नाम के ग्राहक ने बताया कि वह सुबह करीब 5 बजे पहुंचे थे और उन्होंने देखा कि हरियाणा, दिल्ली और मुंबई से भी लोग कतार में खड़े हैं। उन्होंने बताया कि वह हर साल आईफोन खरीदते हैं और उनके लिए यह किसी त्योहार जैसा है। वहीं मुंबई में नासिक से आए हितेश पटेल ने बताया कि वह रात 10 बजे से कतार में थे और उन्हें सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला है।
ग्राहक रातभर कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।अजय नाम के एक अन्य ग्राहक ने बताया कि वह 18 प्रो मैक्स 1TB के लिए आए हैं और उन्होंने इसकी पहले ही प्री-बुकिंग कर ली थी। टेक यूट्यूबर सूरज चौहान ने बताया कि वह 17 प्रो के बाद अब 18 प्रो मैक्स खरीदने आए हैं और उन्हें उम्मीद है कि फोन का कैमरा और क्वालिटी बेहतर होगी।
ग्राहक नए फीचर्स और बेहतर क्वालिटी को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।एप्पल के आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और इनकी बिक्री शुक्रवार से शुरू हो गई है। नवीनतम प्रो मॉडल एप्पल के ऑनलाइन स्टोर और देश भर के छह खुदरा आउटलेट के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं। लॉन्च के दिन, भौतिक एप्पल स्टोर सुबह 8 बजे जल्दी खुल रहे हैं और रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।
ग्राहक सुबह से ही नए आईफोन खरीदने के लिए स्टोर्स पर पहुंच रहे हैं।