भारतीय रेलवे ने आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली और हावड़ा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें (04052/04051) चलाने की घोषणा की है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इस सेवा की परिचालन जानकारी की पुष्टि की है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नौ फेरे लगाएगी।नई दिल्ली और हावड़ा के बीच चलने वाली यह आरक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन कुल नौ फेरे पूरा करेगी।
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित (एसी) कोच लगाए गए हैं। इसके मुख्य स्टेशनों में गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर, किउल, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान और बांदेल स्टेशन शामिल हैं।
ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।इन स्पेशल सेवाओं के लिए टिकटों की बुकिंग जल्द ही IRCTC वेबसाइट और रेलवे आरक्षण काउंटरों पर शुरू होगी। अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे समय से पहले टिकट बुक कर लें, क्योंकि इस त्योहारी सीजन में भारी मांग के कारण सीटें जल्दी भर जाती हैं।
यात्री आईआरसीटीसी वेबसाइट और रेलवे काउंटर से जल्द टिकट बुक कर सकेंगे।