गुरुग्राम बसई रोड मर्डर केस: पुलिस ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

Kittu Kumari15 September 20262 min read12 viewsNCR
गुरुग्राम बसई रोड मर्डर केस: पुलिस ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

गुरुग्राम के बसई रोड पर एन.के. फैक्ट्री के पास 39 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-40 गुरुग्राम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 10 सितंबर सुबह 09:20 बजे की है जब रवि नगर के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 39 वर्षीय महेन्द्र निवासी बसई के रूप में हुई। मृतक के बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने पिता महेन्द्र के साथ बाइक पर सदर बाजार जा रहा था। जब वे कृष्णा नगर के पास एन.के. फैक्ट्री के नजदीक पहुंचे, तो पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक आए और उनमें से एक ने उसके पिता पर गोली चला दी। इस शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-9ए में हत्या का केस दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और बरामदगी


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन निवासी औरैया, नितिन गुप्ता निवासी भवानी एनक्लेव और गौरव निवासी अलीगढ़ यूपी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी नितिन और नितिन गुप्ता को 12 सितंबर को जबकि तीसरे आरोपी गौरव को 13 सितंबर को देवीलाल कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।

हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी भी काबू


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों मुख्य आरोपी पर्नव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार आरोपी गौरव से लेकर आए थे। गौरव ही इस गैंग को हथियार सप्लाई करता था और पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में पहले भी कुछ आरोपियों को पकड़ा जा चुका है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिक जानकारी के लिए हिन्दुस्थान समाचार पढ़ें।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment