फरीदाबाद में घर से दवाई लेने निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम

Kittu Kumari30 August 20261 min read151 viewsNCR
फरीदाबाद में घर से दवाई लेने निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम

फरीदाबाद के सराय थाना क्षेत्र में बाईपास रोड पर एनएचपीसी चौक के पास उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान सूर्या विहार फेज-3 निवासी 30 वर्षीय रवि शर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

मृतक के भाई मनोज शर्मा ने बताया कि रवि शनिवार दोपहर घर से स्कूटी लेकर दवाई लेने निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। रवि पेशे से जागरण में म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाने का काम करता था और परिवार में उसकी शादी की तैयारी चल रही थी।

एसीपी सराय संदीप मोर ने बताया कि युवक के हाथों की नस कटी हुई थी और शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment