फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 200 दिव्यांगजनों को बांटे ई-स्कूटर

Kittu Kumari17 September 20261 min read13 viewsNCR
फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 200 दिव्यांगजनों को बांटे ई-स्कूटर

फरीदाबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सेक्टर-27 के रुद्रा बैंक्वेट हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने एलिम्को और विभिन्न सीएसआर संस्थाओं के सहयोग से 200 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क ई-स्कूटर वितरित किए। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से 5 करोड़ रुपये की कुल लागत से 5 करोड़ की लागत से कुल 500 लाभार्थियों को नि:शुल्क ई-स्कूटर दिए जाएंगे ताकि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सकें।

रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कार्यक्रम के दौरान एक रक्तदान शिविर की शुरुआत भी की।उन्होंने थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 85 बच्चों को उपहार बांटे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद उन्होंने मेवला महाराजपुर स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर में स्वास्थ्य जांच शिविर का भी शुभारंभ किया।मेवला महाराजपुर स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर को सब-डिवीजन अस्पताल में बदलने का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। दूरदराज के इलाकों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए उन्होंने मेडिकल वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो जरूरतमंदों तक मुफ्त इलाज पहुंचाएगी।

दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं

केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं।केंद्र सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए उच्च शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण बढ़ाया है जिससे उन्हें रोजगार के ज्यादा मौके मिल रहे हैं। दिव्यांगों के जीवन को आसान बनाने के लिए सुगम्य भारत अभियान चलाया गया है।सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाना है। इस कार्यक्रम में विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक धनेश अदलखा, विधायक सतीश कुमार फागना, जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा, पूर्व विधायक रामरतन और कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment