फरीदाबाद में पानी का बिल भरने के नाम पर लाखों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Kittu Kumari29 August 20261 min read142 viewsNCR
फरीदाबाद में पानी का बिल भरने के नाम पर लाखों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां पानी का बिल भरने के नाम पर एपीके फाइल भेजकर एक स्कूल के बैंक खाते से 15 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की गई। इस मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के गांव हतापुर खेरी का रहने वाला है और वर्तमान में बी.टेक की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी ने एक सीएससी सेंटर का वॉलेट खाता साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था।

पुलिस के अनुसार दिसंबर 2025 में स्कूल के बैंक खाते से कुल 15 लाख 34 हजार 699 रुपये निकाले गए थे। ठगी की गई रकम में से दो लाख रुपये आरोपी के उपलब्ध कराए गए वॉलेट खाते में आए थे।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। आरोपी को शनिवार अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment