फरीदाबाद में आगरा नहर के पास मिला नग्न शव, पुलिस जांच में जुटी

Kittu Kumari31 August 20261 min read153 viewsNCR
फरीदाबाद में आगरा नहर के पास मिला नग्न शव, पुलिस जांच में जुटी

फरीदाबाद के सेक्टर-29 बाईपास रोड स्थित आगरा नहर के किनारे सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना बताया जा रहा है और सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है।

पुलिस के अनुसार, नहर किनारे मिले शव के ऊपर कोई कपड़े नहीं थे। शव की हालत काफी खराब होने के कारण मौके पर उसकी पहचान करना मुश्किल था। फिलहाल पुलिस यह भी स्पष्ट नहीं कर पाई है कि शव महिला का है या पुरुष का। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

खेड़ी पुल थाना इंचार्ज देवेन्द्र के मुताबिक शव को बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया है और यह हादसा है या हत्या, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाकर शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment