द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में भीषण रफ्तार का कहर, कार हादसे में 22 साल के युवक की मौत

द्वारका एक्सप्रेसवे की टनल में 200 किमी की रफ्तार से दौड़ रही कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत।

Kittu Kumari12 November 20261 min read0 viewsNCR
द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में भीषण रफ्तार का कहर, कार हादसे में 22 साल के युवक की मौत

गुुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां शिव मूर्ति इंटरचेंज के पास एयरपोर्ट टनल के भीतर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में 22 वर्षीय युवक अभिनव सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार का इंजन चेसिस से अलग होकर काफी दूर जा गिरा।

मृतक अभिनव सिंह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर 42 में रह रहे थे। वह एक मॉडिफाइड वोक्सवैगन विर्टस (Volkswagen Virtus) चला रहे थे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कार की रफ्तार लगभग 200 किमी प्रति घंटा थी, जबकि टनल के भीतर गति सीमा केवल 80 किमी प्रति घंटा निर्धारित है। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जिससे अभिनव गाड़ी के मलबे में ही फंस गए और उनकी जान चली गई।

सोशल मीडिया पर रफ्तार का शौक पड़ा भारी

पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, अभिनव हादसे से ठीक पहले अपनी कार के स्पीडोमीटर का वीडियो रिकॉर्ड कर स्नैपचैट पर शेयर कर रहे थे। पुलिस अब इस डिजिटल सबूत को जुटाने की कोशिश कर रही है ताकि हादसे की सटीक वजह स्पष्ट हो सके। टनल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं, जिनमें कार को बेहद तेज गति से दौड़ते देखा गया है।

पुलिस ने मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। प्रशासन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि टनल में 80 किमी प्रति घंटे की गति सीमा का सख्ती से पालन करें। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि दोपहिया वाहनों, ऑटो-रिक्शा, ट्रैक्टर, गैर-मोटर चालित वाहनों और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वाले टैंकरों का इस टनल में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment