दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, रोहतक से फोर्टिस अस्पताल पहुंचा डोनर हार्ट

Kittu Kumari18 September 20261 min read11 viewsDelhi Local
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, रोहतक से फोर्टिस अस्पताल पहुंचा डोनर हार्ट

दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक टीम ने हरियाणा के रोहतक स्थित पीजीआई से दिल्ली के शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल तक एक सफल ग्रीन कॉरिडोर बनाया। इसके जरिए 45 वर्षीय चंचल यादव के हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए डोनर हार्ट को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। यह पूरी दूरी लगभग 95 किलोमीटर की थी जिसे मात्र 63 मिनट में तय किया गया।

रोहतक से दिल्ली बॉर्डर तक सफल मूवमेंट


फोर्टिस अस्पताल ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को डोनर हार्ट लाने की जानकारी दी थी। इसके बाद डीसीपी ट्रैफिक नॉर्दर्न रेंज सचिन कुमार सिंघल और एसीपी राजेश कुमार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम बनाई गई। रात करीब 08:10 बजे एम्बुलेंस को दिल्ली बॉर्डर पर टीआई नांगलोई ने रिसीव किया। इसके बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टरों और उनकी टीमों ने लगातार पायलट करते हुए एम्बुलेंस को बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ाया।

अस्पताल पहुंचकर बची जान और परिवार की प्रतिक्रिया


कड़ी सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के बीच एम्बुलेंस रात करीब 08:35 बजे फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग पहुंच गई। समय पर दिल पहुंचने से डॉक्टरों को सर्जरी में मदद मिली। इस बेहतरीन काम के लिए मरीज के बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों ने सरकार, अस्पताल के स्टाफ और ट्रैफिक पुलिस का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। परिवार ने कहा कि पुलिस के सहयोग से उन्हें इस मुश्किल समय में बहुत राहत मिली।

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment