उत्तर-पूर्वी दिल्ली के प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे के साथ मारपीट और यौन दुराचार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Kittu Kumari30 August 20262 min read163 viewsDelhi Local
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे के साथ मारपीट और यौन दुराचार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस खबर में पूर्व में प्रकाशित थंबनेल/इमेज को बदल दिया गया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि खबर में उल्लेखित घटना का 'Kidzee' ब्रांड या उनके किसी भी अधिकृत प्ले स्कूल से कोई संबंध नहीं है। थंबनेल में हुई यह गलती अनजाने में हुई थी, जिसका हमें खेद है।

The thumbnail/featured image previously used in this news report has been replaced. It is hereby clarified that the incident reported in this article did not take place at any authorized playschool run under the brand name "Kidzee". The earlier thumbnail was used inadvertently as a representative visual without any intent to link the incident with Kidzee. We regret the error.

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर और जाफराबाद इलाके में स्थित एक प्ले स्कूल से बच्चों के साथ क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ साढ़े तीन साल के एक मासूम बच्चे के साथ कथित तौर पर शारीरिक हिंसा और यौन दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना 29 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच की बताई जा रही है, जिसका खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बच्चे के पिता ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की।

पीड़ित बच्चे के पिता की तरफ से दी गई शिकायत के अनुसार, स्कूल के स्टाफ ने मासूम बच्चे को कुर्सी से बांधकर उसके साथ मारपीट की थी। इसके अलावा, बच्चे के निजी अंगों के साथ यौन छेड़छाड़ भी की गई। जब पिता ने स्कूल परिसर का सीसीटीवी फुटेज देखा, तो उसमें साफ दिखाई दिया कि बच्चे को जबरन बांधकर पीटा जा रहा था। इस घटना के बाद बच्चे के कान में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद डॉक्टर से जाँच कराने पर दोनों कानों के पर्दों में सूजन पाई गई।

जाफराबाद पुलिस ने पिता की शिकायत मिलने के बाद इस मामले में शुक्रवार को कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल, एक टीचर और एक नैनी के खिलाफ औपचारिक मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और इस पूरे मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

इस खबर में पूर्व में प्रकाशित थंबनेल/इमेज को बदल दिया गया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि खबर में उल्लेखित घटना का 'Kidzee' ब्रांड या उनके किसी भी अधिकृत प्ले स्कूल से कोई संबंध नहीं है। थंबनेल में हुई यह गलती अनजाने में हुई थी, जिसका हमें खेद है।

The thumbnail/featured image previously used in this news report has been replaced. It is hereby clarified that the incident reported in this article did not take place at any authorized playschool run under the brand name "Kidzee". The earlier thumbnail was used inadvertently as a representative visual without any intent to link the incident with Kidzee. We regret the error.

Share:

Comments

Leave a comment