दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 17 सितंबर 2026 को एक नया इतिहास रच दिया है। इस दिन मेट्रो में एक ही दिन में 82,44,903 यात्रियों ने सफर किया जो कि अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले 8 अगस्त 2025 को सबसे ज्यादा 8,18,7674 यात्रियों ने सफर करने का रिकॉर्ड बनाया था। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए ANI News पर देख सकते हैं।
यात्रियों की संख्या में इस भारी बढ़ोतरी का मुख्य कारण दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के बस चालकों की हड़ताल थी। बस चालकों की हड़ताल की वजह से लोगों ने मेट्रो से सफर करना ज्यादा सही समझा। यात्रियों की इस अचानक भीड़ को संभालने के लिए DMRC ने अपनी सेवा को और बेहतर बनाया।
यात्रियों की सुविधा के लिए DMRC ने 16 सितंबर को 20 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए थे। इसके अलावा 16 और 17 सितंबर को खासकर व्यस्त समय में
आठ अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई गईं। सिर्फ 17 सितंबर के दिन ही सामान्य दिनों के मुकाबले 32 अतिरिक्त फेरे लगाए गए ताकि किसी को परेशानी न हो।
लाइन के हिसाब से बात करें तो सबसे ज्यादा यात्रियों ने येलो लाइन पर सफर किया जिनकी संख्या 20,89,465 थी। इसके बाद ब्लू लाइन पर 1,72,8658 यात्रियों ने यात्रा की। DMRC के संचार निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि यह रिकॉर्ड यह दिखाता है कि मेट्रो दिल्ली की परिवहन व्यवस्था का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। वहीं DMRC की सीआईएसएफ यूनिट के डीआईजी संतोष चाल्के ने कहा कि यह सफलता सीआईएसएफ और डीएमआरसी की आपसी मेहनत का नतीजा है।