दिल्ली के जाफराबाद में निजी स्कूल के अंदर नाबालिग के साथ कथित उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Kittu Kumari30 August 20261 min read166 viewsDelhi Local
दिल्ली के जाफराबाद में निजी स्कूल के अंदर नाबालिग के साथ कथित उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक निजी स्कूल के अंदर नाबालिग के साथ कथित उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। यह मामला 28 अगस्त को जाफराबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था

यह कार्रवाई पीड़िता के परिवार की शिकायत पर की गई है। पुलिस ने स्कूल के निदेशक, प्रिंसिपल, एक टीचर और नैनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। अधिकारियों ने जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज और स्कूल का डीवीआर जब्त कर लिया है।

यह घटना तब सामने आई जब स्कूल प्रशासन ने 25 अगस्त को 1,500 रुपये लेकर परिवार को सीसीटीवी कैमरों का ऑनलाइन एक्सेस दिया। परिवार के अनुसार, फुटेज में नाबालिग के साथ उत्पीड़न होने की बात सामने आई है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन द्वारा पुरानी फुटेज डिलीट कर दी गई थी। उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना के बाद से पीड़ित बच्चा गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहा है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि बच्चे में स्कूल, बाथरूम और कुर्सियों को लेकर गंभीर डर पैदा हो गया है। बच्चा रात में चीखते हुए उठता है और उसका इलाज 18 अगस्त से चल रहा है

DelhiBreakings की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment