दिल्ली प्रदर्शन में पैलेट गन के इस्तेमाल पर आरटीआई जानकारी देने से सीआरपीएफ का इनकार, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे सांसद साकेत गोखले

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई 2026 को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा पैलेट गन के इस्तेमाल की जानकारी देने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने इनकार कर दिया है। सीआरपीएफ ने आरटीआई आवेदन का जवाब देते हुए कहा कि मांगी गई जानकारी ऑपरेशनल और सुरक्षा से जुड़ी है। अपीलिय प्राधिकारी ने 21 अगस्त 2026 को इस फैसले को बरकरार रखा। तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने 31 अगस्त 2026 को घोषणा की कि वह सीआरपीएफ के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।