दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक उत्सव 'बदरिया' के साथ मानसून को दी गई विदाई

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 31 अगस्त को मानसून की विदाई के उपलक्ष्य में 'बदरिया: ए मानसून फेयरवेल फेस्टिवल' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग, माता चकेरी देवी फाउंडेशन और मैथिली-भोजपुरी अकादमी के सहयोग से आयोजित हुआ। इस सांस्कृतिक उत्सव में लोक संगीत, नृत्य, पेंटिंग और पारंपरिक भारतीय सांस्कृतिक प्रदर्शनों का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री कपिल मिश्रा और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुई।